
उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के 5 साल के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नवी मुंबई के वाशी स्थित सिडको एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रवासी उत्तराखंडियों से संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुंबई की उत्तराखंडियों की सबसे पुरानी व प्रतिनिधि संस्था गढ़वाल भ्रातृ मंडल की ओर से उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को मंडल के महासचिव श्री मनोज द्विवेदी जी व कार्यकारणी सदस्य श्री गोपाल नयाल जी के साथ मिलकर मंडल का पट्टा व पुष्प गुच्छ प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया ।
इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई प्रेषित कर भविष्य के कार्य कलापों के लिए शुभकामनायें दी गई ।
रमण मोहन कुकरेती
अध्यक्ष ,
गढ़वाल भ्रातृ मंडल , मुंबई.