
मान्यवर ,
स्नेहाभिवादन ! मुंबई में उत्तराखंडियों की 98 वर्ष पुरानी एवं प्रतिनिधि संस्था गढ़वाल भ्रातृ मंडल, मुंबई के तत्वावधान में समाज के मेघावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए चार चरणों में निःशुल्क नोट बुक व लेखन सामग्री वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मंडल का यह सामाजिक उपक्रम विगत 9 वर्षों से अबाधित सतत जारी है । प्रति वर्ष समाज के 500 से 600 विद्यार्थी इससे लाभान्वित होते हैं ।
🟢 प्रथम चरण में उत्तरांचल मित्र मंडल भायंदर एवं उत्तराखंड एजुकेशन सोसाइटी ( भारतीय विद्यालय ) भाईंदर के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज के 9 वीं से 12 वीं व अन्य इच्छुक छात्र छात्राओं के लिए कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का विशेष रूप से आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मंडल के आजीवन सदस्य व उत्तराखंडी प्रसिद्ध मोटीवेशनल वक्ता एवं कैरियर मार्गदर्शक श्री जगमोहन कंडारी जी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे । विस्तृत जानकारी के लिए उत्तरांचल मित्र मंडल , भाईंदर के महासचिव एवं कार्यक्रम के समन्वयक श्री सुरेंद्र भट्ट जी से ( Mob. 9820993300 ) पर संपर्क कर सकते हैं । कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है ।
रविवार दिनांक 21 जून 2026 , समय प्रातः 11. 00 बजे से
स्थान :- भारतीय विद्यालय, कस्तूरी पार्क , नवघर रोड , भाईंदर (पूर्व )
🟢द्वितीय चरण में गढ़वाल कला केंद्र के सहयोग से जोगेश्वरी ( पूर्व ) में जोगेश्वरी गुफा के सामने स्थित राम मंदिर हॉल में स्थानीय छात्र छात्राओं के लिए भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए गढ़वाल कला केंद्र के महासचिव एवं कार्यक्रम के समन्वयक श्री विनोद भारद्वाज जी ( Mob. 9819426050 ) से संपर्क कर सकते हैं ।कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है।
रविवार 21 जून 2026 , समय शाम 4.30 बजे से
स्थान :- राम मंदिर हॉल , जोगेश्वरी ( पूर्व ) गुफा के सामने , जोगेश्वरी ( पूर्व )
🔆सभी अभिभावकों व विद्यार्थियों से अनुरोध है कि, कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए वे अपनी वर्तमान शैक्षणिक वर्ष की नवीनतम मार्कशीट कार्यक्रम के समन्वयकों के वाट्स अप पर शेयर कर दें ।
🔆तृतीय एवं चतुर्थ चरण में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए समन्वयक श्री राम सिंह घटाल जी से ( Mob. 7506404025) पर संपर्क कर सकते हैं।
🔆यह आयोजन समाज के भावी कर्णधारों के सम्मान , उत्साहवर्धन एवं उज्जवल भविष्य के निर्माण हेतु समर्पित है । आप सभी से अनुरोध है कि इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाएं तथा लाभान्वित हों।
धन्यवाद !
आपका स्नेही ,
रमण मोहन कुकरेती
अध्यक्ष ,
गढ़वाल भ्रातृ मंडल, मुंबई.
Mob. 9869009921.